फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: केंद्रीय मंत्री को सौंपा तहसीलदार को हटाने की मांग का ज्ञापन

Sun, 30 Nov 2025 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
आगरा में केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को ज्ञापन सौंपते अ​धिवक्ता। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
जलेसर। अधिवक्ताओं के प्रतिनिधि मंडल ने रविवार को आगरा पहुंचकर केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को ज्ञापन सौंपा। तहसीलदार संदीप सिंह को हटाने की मांग की।
विज्ञापन

बार अध्यक्ष रामनिवास यादव, रमेश पाल सिंह रामू ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि वकीलों के लंबे समय से कार्य बहिष्कार के कारण तहसील का कामकाज पूरी तरह से ठप पड़ा है। इसका सीधा खामियाजा दूर-दराज से आने वाले किसानों, मजदूरों और अन्य वादकारियों को भुगतना पड़ रहा है। 34 दिनों से चल रहे इस बहिष्कार के चलते तहसील में दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) और राजस्व मुकदमों में कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है।
इतने लंबे समय से जनहित के कार्य ठप होने के बावजूद जिला प्रशासन के कानों पर जूं तक न रेंगना यह दर्शाता है कि कहीं कुछ गड़बड़ है। यदि तहसीलदार का स्थानांतरण नहीं किया गया तो अधिवक्ता संघ इस आंदोलन को और अधिक उग्र रूप देने के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन सौंपने वालों में अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष सुनील यादव, पुरुषोत्तम सिंह यादव, सचिन गौरव ठाकुर आदि अधिवक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें