फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कर्ज से परेशान गेस्ट हाउस संचालक ने फंदे से लटककर दी जान

Thu, 03 Apr 2025 09:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के आगरा रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में बृहस्पतिवार को संचालक ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन ने बताया कि मृतक के ऊपर काफी कर्जा हो गया था। जिसके चलते वह तनाव में रहते थे। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

शहर के शांतिनगर निवासी हेमंत कुमार (40) टैंट का काम करते थे और गेस्ट हाउस किराए पर लेकर संचालन करते थे। परिजन ने बताया कि शहर के कासगंज रोड और आगरा रोड पर एक-एक गेस्ट हाउस किराए पर लिया था। कासगंज रोड के गेस्ट हाउस का अनुबंध खत्म हो गया था। मगर पैसा न चुका पाने के कारण मालिक ने सामान अपने पास रख लिया। इसके अलावा अन्य लोगों का भी कर्जा हो गया था। बताया कि हेमंत पर लगभग 10 लाख रुपये का कर्जा था, जिसे न चुका पाने के चलते तनाव में चल रहे थे।
बृहस्पतिवार को दोपहर के समय वह घर से आगरा रोड वाले गेस्ट हाउस पर पहुंचे और वहां काम कर रही लेबर से कहा कि कमरे में सोने जा रहा हूं। लगभग 2 घंटे बाद एक मजदूर किसी काम के चलते हेमंत को जगाने पहुंचा तो दरवाजा बंद था। आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की से झांककर देखा, हेमंत फंदे से लटक रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके साथ ही मामले की गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें