फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बुखार से बच्ची की मौत, मलेरिया के दो, डेंगू का एक राेगी मिला

Thu, 04 Sep 2025 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में बुधवार की शाम को 3 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। वहीं मलेरिया के 2 और डेंगू का एक मरीज मिला जिसे संचारी रोग वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में बुधवार की शाम 5:30 बजे अनन्या पुत्री जयवीर (3) निवासी सेंथरी को लेकर पहुंचे। मां राधिका ने बताया कि मंगलवार को बेटी को बुखार आया था। उसे बुखार की दवा दिलाई जिसके बाद वह ठीक हो गई। बुधवार की शाम को फिर से उसकी तबियत बिगड़ गई। हालात ज्यादा गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

संचारी रोग वार्ड में भर्ती सोनवती (70) निवासी सोंहार ने बताया कि 8 दिन से बुखार आ रहा था। गांव में दवा लेने के बाद भी बुखार नहीं उतरा। उसके बाद मेडिकल कॉलेज में दवा लेने के लिए पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने मलेरिया व डेंगू की जांच कराई जिसमें मलेरिया की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


योगेंद्र (35) निवासी सहवाजपुर रूपधनी ने बताया कि 3 दिन से बुखार आ रहा था। दतीराम (75) निवासी नादरमई जिला कासगंज ने बताया कि 6 दिन से बुखार आ रहा था। बुधवार को दवा लेने के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचे यहां चिकित्सक ने मलेरिया की जांच कराई जिसमें पुष्टि हुई। सभी मलेरिया व डेंगू के मरीजों को संचारी रोग वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें