जैथरा। क्षेत्र के गांव समोगर की यूट्यूबर सरिता शाक्य ने शुक्रवार को थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि एक अन्य यूट्यूबर महिला ने उसको झूठे केस में फंसाने की धमकी दी है। सरिता के सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में फोलोअर्स हैं। जानकारी होने पर कई लोग सरिता के समर्थन में थाने पहुंच गए।
थाने पहुंची सरिता से पुलिस के वजह पूछे जाने पर झूठे केस में फंसाने का कोई ठोस कारण नहीं बता सकी। सरिता ने बताया उनके काफी फोलोअर्स हैं जिससे उनकी प्रतिदंद्वी महिला ने उनको झूठे केस में फंसाने की धमकी दी है। यूट्यूब पर रील बनाने से पहले सरिता अपने पति के साथ एक ईंट भट्ठे पर पथाई का काम करती थी।
सोशल मीडिया पर कमाई होने के बाद से उसका पति मोमोज की ठेल लगाने लगा है। थाना प्रभारी रितेश ठाकुर ने बताया कि आरोपों की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।