फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पुलिस जीप में बनाई रील, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 26 Dec 2025 06:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र ओरनी में कराए जा रहे कार्यों का जायजा लेते उपायुक्त उद्योग प्रेमकांत। स्रोत उद
विज्ञापन
एटा। सड़क पर खड़ी पुलिस की जीप में बैठकर युवक ने रील बनाई और रुतबा जमाने के लिए सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वीडियो थाना सकीट पुलिस की जीप में बनाया गया।
विज्ञापन

एएसपी श्वेताभ पांडेय ने बताया कि थाना सकीट की एक पुलिस जीप खराब हो जाने के कारण खड़ी हुई थी। गांव दौलतपुर निवासी अवनीश कुमार ने मौके का फायदा उठाते हुए उसमें बैठकर रील बना ली। इसके बाद उस वीडियो रील को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
कुछ ही घंटे में रील तमाम सोशल मीडिया प्रयोगकर्ताओं के पास पहुंच गई। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी को उसके गांव दौलतपुर से गिरफ्तार कर लिया। बताया कि आरोपी के खिलाफ शांति भंग के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें