राजा का रामपुर के मोहल्ला कुंजडियान में झुका हुआ विद्युत खंभा। संवाद
राजा का रामपुर। विद्युत निगम ने कस्बे में बिजली के खंभे तो नए लगा दिए हैं लेकिन पुराने जर्जर खंभों को अभी तक नहीं हटाया है। मोहल्ला कुंजड़ियान में जर्जर लोहे का खंभा झुका हुआ है। इससे आवागमन बाधित हो रहा है।
मोहल्ले में जर्जर लोहे के खंभे की जगह नया खंभा लगा दिया गया है लेकिन पुराने खंभे को नहीं हटाया गया है। पूरी तरह से गल चुका यह खंभा झुका और गिरासू स्थिति में है। खंभे के झुकने से लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है। इसके अलावा हादसे की आशंका से लोग चिंतित हैं। विद्युत निगम के जेई अतर सिंह ने बताया कि इसको हटाने की जिम्मेदारी ठेकेदार की थी। ठेकेदार से संपर्क कर जल्दी ही खंभे को हटवाने की व्यवस्था की जाएगी। संवाद