फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में एक की मौत, 50 घायल

Tue, 14 Jul 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में एक वृद्धा की मौत हो गई और पचास से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। ये सभी नीब-करोरी आश्रम मैनपुरी  से राजा का रामपुर क्षेत्र के गांव मोहन का पुरा में लौट रहे थे । इनमें कुछ को जिला अस्पताल तो कुछ को फर्रुखाबाद रेफर किया। घटना के बाद कोहराम मच गया। सभी एक ही गांव के हैं। अस्पताल में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम मैनपुरी के नीब करोरी से ट्रैक्टर-ट्राली में कुछ लोग दर्शन करके अपने गांव मोहन का पुुरा लौट रहे थ्ाे, तभी  राजा का रामपुर थ्ााना क्षेत्र में सीमेंट से भरे ट्रक से ट्रैक्टर की टक्कर हो गई इससे ट्रैक्टर सवार 50 यात्री घायल हो गए। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। लोगों ने जाम लगाने का भी प्रयास किया पुलिस ने सभी को श्ाांत कराया। घायलों को सीएचसी भेजा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें