फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में डूबने से एक की मौत, दूसरा बचाया

Sun, 03 May 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
हजारा नहर में नहाने गए दो युवक गहरे पानी में पहुंचकर नहर में डूब गए। काफी देर बाद दोनों को नहर से निकाला। जिसमें एक की मौत हो गई, दूसरा बच गया। मौत के बाद परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन



गोविंद सिंह (25) निवासी बांकनेर, दीपक (18) निवासी हिडौन राजस्थान अपने एक अन्य साथी गुरुमीत सिंह के साथ ततारपुर हजारा नहर पर नहाने गए थे। गोविंद-दीपक नहर में नहाने उतर गए। तभी गहरे पानी में डूबने लगे। गुरुमीत दोनों को डूबता देखकर चिल्लाता हुआ भागकर अपने घर की ओर दौड़ा। सूचना बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। इसक बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद ली गई। करीब पांच घंटे बाद गोताखोरों ने दोनों युवकों को बाहर निकाला। दोनों को चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां गोविंद सिंह को मृत घोषित कर दिया। हालांकि दीपक खतरे से बाहर है।


गाोिवविं काो हुइऱ्ई थी पुत्र की प्राप्ति
हजारा नहर में डूबकर मौत का शिकार हुए गोविंद सिंह निवासी बांकनेर के 15 दिन पहले खुद पिता बने थे। उनके पुत्र के जन्म की खुशियां मनाने के लिए घर में रिश्तेदार एकत्रित हुए थे। गोंविद सिंह अपने रिश्तेदार दीपक के साथ नहर में नहाने गया था लेकिन खुशियां मातम में बदल गईं। मृतक के मामा विजय, अन्य परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें