फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Encounter: मुठभेड़ में गोली लगने से गो तस्कर घायल, पांच गिरफ्तार, कार रोकने पर भागे, घेराबंदी पर की फायरिंग

Tue, 24 Jan 2023 05:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में मंगलवार की सुबह पुलिस चेकिंग के दौरान कार रोकने पर चालक गाड़ी लेकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पूछताछ में पता चला कि वह शातिर गो तस्कर हैं।  
विज्ञापन
मुठभेड़ में गोली लगने से गो तस्कर घायल हो गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के किशनपुर मार्ग पर नगला बंदी मोड़ के पास मंगलवार की सुबह पुलिस व गो तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। कार सवार गो तस्कर गिरोह मेरठ का रहने वाला है। पुलिस की गोली लगने से एक तस्कर घायल हो गया। इसको पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इस मौके पर पुलिस ने पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि कोतवाली देहात प्रभारी सुनील कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मंगलवार की सुबह करीब 5.45 बजे जावड़ा नहर के पुल पर चेकिंग कर रहे थे। सफेद रंग की कार को रोका तो बैरियर तोड़कर नगला बंदी की तरफ भागे। नगला बंदी मोड़ पर चेकिंग कर रही टीम को सूचना दी गई। साथ ही कोतवाली देहात प्रभारी भी पीछा करते हुए पहुंच गए। घिरा देख गो तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

बताया मुठभेड़ के दौरान इसरार निवासी खरदौली थाना इंचौली जिला मेरठ पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसके बाद अन्य बदमाश भागने लगे। पुलिस बल ने घेराबंदी कर घायल के ही गांव के नदीम, परवेज उर्फ मोनू, अतीक, रहीसुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया।

कैंटर खराब होने पर छोड़कर भागे थे

एसएसपी ने बताया कि सोमवार को थाना पिलुआ क्षेत्र में हाईवे स्थित गांव गुलाबपुर के पास कैंटर मिला था। इसमें एक जीवित व 12 मृत गोवंश पाए गए थे। इस कैंटर को यही बदमाश ले जा रहे थे। कैंटर खराब होने पर इसे छोड़कर फरार हो गए थे। अन्य घटनाओं के संबंध में जानकारी की जा रही है। मुठभेड़ की जानकारी मिलने पर एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा को फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर भेजा गया। यहां से साक्ष्यों को जुटाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें