फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: हाईवे पर दौड़ती कार में लगी आग चालक ने कूदकर बचाई जान

Sat, 22 Nov 2025 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
हाईवे ​स्थित गांव दुल्हापुर के पास कार में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी। स्रोत वीडियोग्रेब
विज्ञापन
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव दूल्हापुर के पास शुक्रवार देर रात हाईवे पर जा रही एक कार अचानक आग के गोले में तब्दील हो गई। आग की लपटें उठती देख चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते कार पूरी तरह जलकर राख हो गई।
विज्ञापन


गुरुग्राम निवासी विनोद शनिवार को एक शादी समारोह में शामिल होने मैनपुरी जा रहे थे। हाईवे पर गांव दूल्हापुर के पास पहुंचते ही सीएनजी कार के भीतर जलने की दुर्गंध आने लगी। विनोद ने पीछे मुड़कर देखा तो कार के पिछले हिस्से में तेज रोशनी और लपटें उठती दिखाई दीं। उन्होंने गाड़ी को सड़क किनारे रोका और कूद गए। चालक के अनुसार, कार से आग की लपटें अचानक भड़क गईं। उन्होंने बुझाने की कोशिश की लेकिन देखते ही देखते आग पूरी कार में फैल गई।

उधर राहगीरों ने कार से उठता धुआं और आग का गोला देखकर तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। थाना कोतवाली देहात प्रभारी जेके गौतम ने बताया कि घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें