फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: झूलते बिजली के तारों से बरातियों से भरी बस में उतरा करंट, हादसा टला

Thu, 14 May 2026 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 34
विज्ञापन

कासगंज-सिकंदराराऊ मार्ग की घटना, बरातियों ने कूदकर बचाई जान
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस हटवाई, नहीं पहुंची विद्युत विभाग की टीम
संवाद न्यूज एजेंसी

मारहरा। कासगंज-सिकंदराऊ मार्ग पर बुधवार की देर शाम को नगला हटा पर बरातियों से भरी बस ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन के तारों से छू जाने के कारण करंट फैल गया। बस में करंट फैलते ही चीखपुकार मच गई। बरातियों ने बस से कूदकर जान बचाई। बरातियों की जान बचने पर सभी ने राहत की सांस ली। घटना की जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
मारहरा थाना क्षेत्र के गांव नगला मानसिंह के कुलदीप चौहान ने बताया कि बुधवार की शाम करीब सात बजे गांव के एक युवक की बरात बेवर के लिए रवाना हुई। बरातियों को लेकर बस गांव से कुछ दूरी तय कर नगला हटा पर पहुंची थी कि सड़क पर झूल रहे बिजली के तारों की चपेट में आ गई। बिजली के तारों की चपेट में बस के आने पर बरातियों में भगदड़ मच गई। बरातियों का कहना है कि तारों के छूते ही बस में करंट दौड़ गया। जानकारी पर पिवारी गांव पर स्थित चौकी से पुलिस फोर्स भी पहुंच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कोई जनहानि न होने पर राहत की सांस ली। पुलिस ने नदरई बिजलीघर संपर्क करके आपूर्ति बंद कराकर तारों को ऊंचा करके बस को निकलवा दिया। इसके बाद बराती बस में सवार होकर रवाना हुए। नदरई विद्युत उपकेंद्र के एसडीओ पंकज कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मौके पर टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। कुछ दिन पहले सर्वे भी कराया गया है। तारों को ऊंचा करवाया जाएगा, ताकि कोई अन्य वाहन तारों की चपेट में नहीं आ सके।
विज्ञापन


-

नीचे झूल रहे बिजली के तारों को दुरुस्त कराने की मांग
बस में करंट आने से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है, आस पड़ोस के गांव के लोगों ने बताया झूलते बिजली के तारों को दुरुस्त करने को कई बार शिकायत की जा चुकी है। जिले की सीमा पर बसे गांव के लोगों ने कहा उनका गांव एटा जिले की सीमा में है, लेकिन बिजली आपूर्ति कासगंज जिले के नदरई बिजली घर से होने पर खासी दिक्कत होती है। हादसे की आशंका को लेकर ग्रामीणों ने बिजली लाइन को दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले क्षेत्र का सर्वे कराकर बिजली के तारों को चेक कराया गया था। बिजली के तारों की चपेट में बस के आने की घटना पर एक बार पुन: टीम भेजकर तारों को चेक कराकर झूलते तारों को दुरुस्त कराया जाएगा। इन गांव की बिजली लाइन को जिले के बिजली घरों से जोड़े जाने पर ही समस्या का स्थाई समाधान हो सकेगा।
-पंकज कुमार, एसडीओ नदरई विद्युत निगम कासगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें