फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 267 अपराधियों के घरों पर पुलिस ने दी दस्तक, चार की हो चुकी मृत्यु

Thu, 14 May 2026 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में चोरी, नकबजनी और एटीएम चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ऑपरेशन खटखट चलाया गया है। बुधवार देर रात जिले के सभी थाना क्षेत्रों में ऑपरेशन खटखट के तहत 267 अपराधियों के घर पर पुलिस ने दबिश दी।
विज्ञापन

पुलिस की 36 टीमों ने एक साथ 267 अपराधियों के घरों पर दबिश दी। इन अपराधियों का सत्यापन किया गया, जो पिछले पांच वर्षों में चोरी, नकबजनी और एटीएम चोरी जैसी वारदातों में संलिप्त पाए गए थे। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय ने बताया कि जिले की पुलिस की यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। कानून और शांति व्यवस्था के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अपराधियों को चेतावनी दी कि वे या तो अपराध छोड़ दें या जनपद छोड़ दें। पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। उन्होंने यह भी बताया कि अपराधियों के आपराधिक इतिहास और उनकी संपत्ति की जांच की जा रही है, जिसके आधार पर उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट और गुंडा एक्ट जैसी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अपराधियों के सत्यापित होने के दौरान पता चला कि 4 अपराधियों की मृत्यु भी हो चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें