फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: शौच गई महिला पर सांड ने किया हमला, मौत, खेत गई थी, वहीं आवारा पशुओं का झुंड घूम रहा था

Sat, 21 Jan 2023 03:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में अवारा पशुओं के झुंड से निकलकर एक सांड ने महिला पर हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
मृतका रामदुलारी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा जिले में शौच करने गई महिला पर अवारा सांड ने हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। कुछ घंटे में उसकी मौत हो गए। इससे उसकी मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। 

विज्ञापन


मामला कोतवाली देहात क्षेत्र के कुनावली गांव की है। गांव निवासी मूलचंद्र की पत्नी रामदुलारी (55) गुरुवार की शाम शौच के लिए गई थी। इसी समय अवारा सांड ने हमला कर दिया। उसके बेटे ग्यादीन ने बताया कि रात करीब 10 बजे गांव के बाहर खेतों में गोवंशों के झुंड में से एक सांड ने मां पर हमला कर दिया। इसकी वजह से मां गंभीर रूप से घायल हो गए।  उसके पेट, पीठ और पैरों में चोटें आईं हैं। 

बताया कि चीख पुकार सुनकर हम लोग पहुंचे। रात को ही एक निजी डॉक्टर के पास लेकर गए। उसने उपचार करने के बाद घर भेज दिया। शुक्रवार की सुबह पांच बजे उनकी मौत हो गई। कोतवाली देहात प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सांड़ के हमले से महिला घायल हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें