मारहरा नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में शामिल पालिकाध्यक्ष शशिप्रभा, सभासद व अन्य अधिकारी। स
मारहरा। नगर पालिका परिषद की शनिवार को बोर्ड बैठक आयोजित हुई, इसमें वर्ष 2026-27 के वार्षिक बजट का ब्यौरा रखा गया। पालिकाध्यक्ष शशिप्रभा की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में पालिका के लेखाधिकारी बजट प्रस्तुत करते हुए बताया 12,57,31022 रुपये की अनुमानित आय के सापेक्ष में 12,52,7,9953 रुपये का व्यय होने का अनुमान है।
बोर्ड बैठक में मौजूद सभी सभासदों ने एक मत से बजट प्रस्ताव को स्वीकृति दी। बैठक में 15वें वित्त आयोग, राज्य वित्त आयोग, पालिका निधि से होने वाले निर्माण कार्य, पेयजल व्यवस्था पर चर्चा की गई। बैठक में सभासद ज्ञानसिंह, अभिषेक यादव, यूनुस सद्ददीकी ने सीमा विस्तार में समायोजित हुए गांव की सफाई व्यवस्था पर चिंता जताई। सभासद संगीता गुप्ता, मुनीश अहमद, हिना देवी ने कस्बे में उत्पाती बंदरों को पकड़वाने का प्रस्ताव रखा। बोर्ड बैठक में पालिका की प्रभारी अधिशासी अधिकारी एवं एएसडीएम श्वेता सिंह सहित सभासद प्रीति देवी, मनीषा कुमारी, शबाना, राहुल देव, जावेद खान के अलावा पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।