फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बदमाश दबोचे, लूट का माल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। एक हफ्ते पहले हुई सर्राफ लूटकांड का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। लूट में शामिल तीन बदमाश को सोमवार शाम सुन्ना नहर के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। अन्य भागने में सफल रहे। बदमाशों की निशानदेही पर लूटा हुआ माल भी बरामद किया।
विज्ञापन

बदमाशों से पूछताछ के बाद थानाध्यक्ष पिलुआ ने बताया सर्राफ ओमकुमार घर से चला था, वहीं से ही बदमाशों ने रेकी करना शुरू कर दिया था। नहर के पास पहुंचते ही घेर लिया और तमंचे के बल पर जेवर, नकदी लूट ले गए। पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम गोविंदा निवासी प्रहृलादपुर थाना पटियाली कासगंज, संटू निवासी कोयला, रिंकू निवासी नगला ख्याली मिरहची बताया है। जिनके कब्जे से एक-एक तमंचा भी बरामद हुआ। पूछताछ में बताया कि लूट के बाद उन्होंने माल सर्राफ रामकिशन निवासी नगला मोहन कासगंज को बेचा था, जो कसबा मिरहची में सर्राफ की दुकान करता है। आरोपी सर्राफ को पुलिस ने सोमवार रात दुकान से पकड़ लिया था। दुकान से लूटे गए जेवर, दस हजार की नकदी बरामद हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि लूट का सरगना रवि, शेरा हैं जो कई मामलों में वांछित चल रहा है।
सात सितंबर को शहर के मोहल्ला पीपल अड्डा निवासी सर्राफ मैजिक से पिलुआ जा रहे थे। करीब दस बजे नहर के पास तीन बाइक सवार नौ लोगों ने टेंपो रोक लिया। तमंचे के बल पर बैग में रखे 90 हजार की नकदी, करीब दो लाख के जेवर लूट लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें