फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 घंटों की आपूर्ति में 20 बार शट डाउन

विज्ञापन
विज्ञापन
नाममात्र की आपूर्ति में फाल्ट ट्रिपिंग एवं शट डाउन और भी परेशानियां बढ़ा रहे हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि रेलवे रोड बिजलीघर पर 12 घंटे की आपूर्ति में 20 बार शट डाउन लिया गया। यदि एक बार के शट डाउन में औसतन 10 मिनट की कटौती की गई तो तीन घंटों से अधिक की आपूर्ति शट डाउन की भेंट चढ़ गई जो उपभोक्ताओं तक पहुंची ही नहीं।
विज्ञापन




चूल्हा-चौका छोड़कर सड़क पर उतरीं महिलाएं
घंटों की कटौती के विरोध में बिजलीघर पर प्रदर्शन, जाम
मिरहची में आगरा-बरेली मार्ग डेढ़ घंटे तक रखा बाधित
अमर उजाला ब्यूरो
एटा/मिरहची। चरमराई विद्युत व्यवस्था के विरोध में उपभोक्ता सड़कों पर उतर रहे हैं। महिलाएं भी चौका-चूल्हा छोड़कर सड़क पर आ गईं। शुक्रवार रात को शहर में घंटों की कटौती के विरोध में उपभोक्ताओं ने बिजलीघर पर प्रदर्शन किया। जीटी रोड पर जाम लगाया। मिरहची में भी शनिवार को डेढ़ घंटे तक आगरा-बरेली मार्ग को बाधित रखा।
विरोध प्रदर्शनों के बाद भी विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं हो रहा। ऊपर से हो रही 10 से 12 घंटों की कटौती के बाद रही-सही कसर स्थानीय फाल्ट ट्रिपिंग से पूरी हो रही है। शुक्रवार रात को भी आधा शहर अंधेरे में डूबा रहा। ठंडी सड़क विद्युत उपकेंद्र के कई मोहल्लों में आपूर्ति ठप रही। परेशान उपभोक्ता विभागीय अधिकारियों व संबंधित उपकेंद्र व कंट्रोल रूम के फोन खटखटाते रहे, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं था। आक्रोशित उपभोक्ता सड़कों पर उतर आए। ठंडी सड़क उपकेंद्र पर कोई नहीं मिला। उपभोक्ता रेलवे रोड स्थित बिजलीघर पहुंचकर आक्रोश जताने लगे। कोई सुनवाई न होने पर जीटी रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आश्वासन देकर जाम तो खुलवा दिया, लेकिन आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी।
विज्ञापन

थाना मारहरा क्षेत्र के गांव फतेहपुर माफी और सोंनोंठ की महिलाओं ने मिरहची के पेट्रोल पंप के निकट शनिवार की दोपहर आगरा-बरेली राजमार्ग को लगभग डेढ़ घंटे तक बाधित रखा। लोगों का कहना है कि बिजली 24 घंटे में दो से तीन घंटे ही मिल रही है। फसलें सूख रही हैं। इधर, जाम की सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन वह जाम नहीं खुलवा पाई। बाद में विद्युत विभाग के सहायक अभियंता बीके सिंह एवं अधिशासी अभियंता को भी जाम की सूचना दी, लेकिन कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।बाद में थाना मिरहची के एसएसआई ने महिलाओं को समझाया और आश्वासन दिया कि उनका ज्ञापन जिलाधिकारी तक पहुंचा दिया जाएगा। इस आश्वासन पर जाम खोला। बताते हैं कि जाम के दौरान एक एंबुलेंस फंस गई। जब जाम लगाने वालों को यह जानकारी हुई तो उन्होंने उसे निकलने दिया।

शुक्रवार को शहर के विभिन्न फीडर से हुई कटौती
फीडर कटौती (घंटे)
रेलवे रोड 11.9
वनगांव 10.7
मालगोदाम 11.00
जीटी रोड 11.00
आगरा रोड 11.45
जेल रोड 10.7
सिटी-2 10.7
यूपीएसआईडीसी 11.00
मंडी 10.7
सिटी 10.7

विद्युत अव्यवस्थाओं के विरोध में कार्य से विरत रहे अधिवक्ता
प्रशासनिक अधिवक्ताओं का किया घेराव, भाजपा ने सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
एटा। चरमराई विद्युत अव्यवस्थाओं के विरोध में उतरे अधिवक्ताओं ने हालात न सुधरने पर जनांदोलन की धमकी दी है। शनिवार को कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन ने ठप आपूर्ति के विरोध में एक दिन की सांकेतिक हड़ताल रखकर न्यायिक कार्य से विरत रहे। वहीं कलक्ट्रेट में एडीएम प्रशासन व एसडीएम का घेराव कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
अधिवक्ताओं का आरोप है कि वर्तमान आपूर्ति से विभागीय रोस्टर ध्वस्त हो गया है। कारोबार चौपट हैं दिनचर्या प्रभावित है। लोगों की नींद तक पूरी नहीं हो पा रही। ऐसे में वयोवृद्ध लोग बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही अघोषित कटौती बंद नहीं की गई तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह कंज, सुनील कुमार यादव महासचिव, राकेश यादव, शिवराम सिंह यादव, राजीव यादव, सत्येंद्र सिंह, श्यामवीर सिंह, अमित जौहरी, रामौतार सिंह, राजबर्द्धन बिसारिया, आरपी सारंग आदि प्रमुख थे।
इधर, भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई भी विद्युत अव्यवस्थाओं के विरोध में उतर आई। पांच सूत्रीय ज्ञापन डीएम एवं अधीक्षण अभियंता को सौंपते हुए ऐलान किया कि तीन दिनों में हालात न सुधरने पर पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे। इस मौके पर नगर अध्यक्ष वीरेंद्र वार्ष्णेय, वीरेंद्र सिंह वर्मा, विजय पचौरी, राहुल चौहान, पंकज चौहान, सुनील पाठक, अवधेश गुप्ता, कौशिक राजपूत, कौशलेंद्र सिंह राठौर, रवि राजपूत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें