एटा। शुक्रवार दोपहर अरुणानगर स्थित बैंक से रुपये निकालकर ले जा रही मिथलेश से एक युवक 50 हजार रुपये छीनकर भाग गया। वहीं, तमंचे के बल पर युवक से बाइक लूट ली। दोनों ही मामलों में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
मलावन के गांव अकबपुर निवासी मिथलेश अरुणानगर स्थित एक बैंक से किसी काम को लेकर रुपये निकालने आई थीं। बैंक से 50 हजार रुपये निकालकर जैसे ही वह बाहर निकलीं, तभी गेट पर बैठा एक युवक बैग छीनकर भाग गया। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। मिथलेश ने अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कासगंज थाना अमांपुर के गांव नगला गुलरिया निवासी अनिल ने बताया कि 26 जून को बाइक से घर लौट रहा था, तभी कोतवाली देहात के गांव नगला गढ़ी के पास गांव रूद्रपुर निवासी सोनू सहित तीन लोगों ने बाइक रोक ली, तमंचे से डराकर बाइक लूट ली। विरोध करने पर तमंचे की बट से मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी है।