फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एस-1 आवेदन की बाध्यता रोकने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष मनोज यादव के नेतृत्व में बुधवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन दिया गया। साथ ही उच्च न्यायालय में लंबित याचिका का आदेश न आने तक नवीन अंशदान पेंशन योजना के आवेदन पत्र (एस-1) की बाध्यता रोकने की मांग की।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अनुसार विशिष्ट बीटीसी 2004 के शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना से आच्छादित करने के संबंध में उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई है। साथ ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी पूर्व में प्रत्यावेदन किया जा चुका है।
विभागीय आदेशानुसार 2005 के बाद नियुक्त हुए शिक्षक शिक्षिकाओं को नवीन अंशदान पेंशन योजना के आवेदन एस-1 भरने के लिए कहा गया है। वहीं, कुछ समन्वयक सभी के लिए इसकी बाध्यता बता रहे हैं। जबकि एसोसिएशन के संज्ञान में ऐसा कोई भी आदेश नहीं आया है। इस मौके पर लेखाधिकारी रामौतार, उप बेसिक शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह यादव, संगठन के प्रदेश मंत्री विकास चौहान, आलोक जैन, प्रवेश बघेल, नीरज वर्मा, चंद्रजीत सिंह, विपिन शर्मा, नवीन अग्रवाल, संजीव मित्तल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें