फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंहनी में दबंगों ने प्लाट में लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
मारहरा। थाना क्षेत्र के गांव मेंहनी में रविवार को दबंगों ने एक व्यक्ति के प्लाट में रखे सामान में आग लगा दी। आग की चपेट में आकर जहां बालक झुलस गया। आरोप है कि पीड़ित रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचा तो पुलिस ने उसे भगा दिया।
विज्ञापन

सनोज कुमार बाल्मीक ने बताया कि उसके दादा सियाराम ने काफी समय पहले गांव के ही एक व्यक्ति से पांच हजार रुपये उधार लिए थे। इसकी एवज में उसके पिता धर्मपाल ने ब्याज सहित 40 हजार रुपये दे भी दिए, लेकिन उसके बाद भी आरोपी ने और पैसा देने के लिए दबाव बनाया, लेकिन उसके पास और पैसा नहीं होने पर उसने मना कर दिया। इस पर आरोपी उसके प्लाट पर कब्जा करना चाहता है। रविवार की सुबह जब इसका विरोध किया तो आरोपी व उसके पुत्र न प्लाट में आग लगा दी, जिससे प्लाट में बना बिटौरा व अन्य सामान जल गया। किसी तरह आग बुझाई। वहीं, आग से वहां मौजूद उसका साढ़े चार साल का पुत्र राज भी झुलस गया। पीड़ित का आरोप है कि जब वह रिपोर्ट दर्ज कराने मारहरा थाने पहुंचा तो पुलिस ने आरोपी सत्ताधारी एक नेता का रिश्तेदार होने के कारण उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की और उसे वहां से भगा दिया। इसकी शिकायत उसने एसएसपी से भी की है। इस संबंध में एएसपी संजय यादव का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इसे वह दिखवाएंगे और सही पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें