फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

109 प्रशिक्षणार्थियों को बांटे प्रमाण पत्र व टूल किट

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा (ब्यूरो)। डीएम जेपी त्रिवेदी ने नगरपालिका परिसर में शुक्रवार को डूडा द्वारा संचालित स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 109 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र बांटे।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सभी बेरोजगारों को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने के लिए जिला नगरीय विकास अभिकरण द्वारा जिले की प्रत्येक नगरपालिका परिषद/नगर पंचायत क्षेत्र में कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। परियोजना अधिकारी नगरीय विकास अभिकरण आरपी चौहान ने बताया कि नगर पालिका परिषद में 40 पात्र महिलाओं को फल संरक्षण, 30 पात्र युवकों को हाउस वायरिंग और 39 पात्र युवकों को मोटर ड्राइविंग का तीन माह का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही चार सौ रुपये प्रतिमाह की दर से 12 सौ रुपये छात्रवृत्ति, प्रशिक्षण प्रमाण पत्र एवं टूलकिट प्रदान की गई है। इस मौके पर एडीएम वित्त और राजस्व राजेंद्र कुमार, आईएएस उज्ज्वल कुमार, एएसडीएम/अधिशासी अधिकारी नगरपालिका एमए अंसारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी पवन कुमार गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें