जलेसर। राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय जलेसर में 31वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुक्रवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में दुर्वास व श्वेता को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. पीएन अरोरा ने कहा कि कहा कि एक हार या जीत से बहुत फर्क नहीं पड़ता, बल्कि महत्वपूर्ण तो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना होता है। अगर कड़ी मेहनत करें तो अगले वर्ष आप भी विजेता बन सकते हैं।
शुक्रवार को हुईं प्रतियोगिताओं में 800 मीटर छात्रों की दौड़ में प्रथम स्थान बीएससी प्रथम के छात्र विपिन कुमार, 3000 मीटर दौड़ में छात्र वेदप्रकाश पाल बीए द्वितीय, 100 मीटर छात्र में विकास कुमार बीएससी प्रथम, 100 मीटर छात्रा श्वेता रानी बीएससी तृतीय, शॅाटपुट में प्रथम पंकज बीए तृतीय, 1500 मीटर में सुनीता प्रथम, म्यूजिकल चेयर में छात्रा प्रियंका तिवारी प्रथम, छात्रों में म्यूजिकल चेयर में नरेंद्र कुमार प्रथम रहे। इसके बाद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पीएन अरोरा ने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी छात्र का पुरस्कार दुर्वास कुमार बीए तृतीय तथा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी छात्रा का पुरस्कार श्वेता रानी बीएससी तृतीय को कप प्रदान कर सम्मानित किया। अन्य सभी विजेता प्रतिभागियों को वार्षिक उत्सव पर सांत्वना पुरस्कार व प्रमाण पत्र दिए गए।
इस अवसर पर डॉ. आनंद बंसल, डॉ. केपी सिंह, डॉ. राजेंद्र सिंह, डॉ. संजीव गुप्ता, डॉ. राजेश प्रकाश, डॉ. हर्षवर्द्धन मिश्र, डॉ. विभा, डॉ. विजय सिंह चौधरी, डॉ. जयशंकर, डॉ. डीके गर्ग आदि थे।