फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वेलर्स की दुकान से जेवर भरा थैला उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कसबा व थाना पिलुआ क्षेत्र स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान से शनिवार की सुबह जेवरात भरा थैला चोरों ने उड़ा लिया। इसमें चार लाख रुपये के जेवरात रखे बताए गए हैं।
विज्ञापन

कस्बा पिलुआ निवासी योगेश कुमार कसबे में ही ज्वेलर्स की दुकान करते हैं। शनिवार की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे उन्होंने दुकान खोली और जेवरात से भरा थैला रखकर सड़क पार करके नल से पानी भरने गए। इसी दौरान चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए जेवर भरे थैला को उड़ा लिया। वह पानी भरकर दुकान पर पहुंचे तो थैला न देखकर उनके होश उड़ गए। आसपास जानकारी की गई, लेकिन थैले का कुछ पता नहीं चला। पीड़ित ने बताया कि थैले में लगभग चार लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात रखे थे।
योगेश ने बताया कि चार साल पहले भी चोरों ने दुकान का शटर काटकर अंदर रखी तिजोरी को पार कर दिया था। उस समय भी पांच-छह लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी हुए थे। इसकी रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी, लेकिन आज तक मामला नहीं खुला। इस घटना से भी पुलिस को अवगत करा दिया गया है, लेकिन अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें