फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनलाइन भुगतान को लेकर बढ़ रही समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। ई-पेमेंट को लेकर माध्यमिक विद्यालयों की परेशानियां बढ़ रही हैं। नवंबर माह से होने वाले भुगतान को लेकर दिशा निर्देश न मिलने से प्रधानाचार्य प्रधान लिपिक परेशान हैं। कुछ प्रधानाचार्यों ने जिलाधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक से संबंधित जानकारियों के लिए प्रशिक्षण की मांग की है।
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालयों के आनलाइन पेमेंट को लेकर समस्याएं बढ़ रही हैं। शासन की सीधी सुविधा के नाम पर कुछ परेशानियां आड़े आ रही हैं। इसे लेकर प्रधानाचार्य और वेतन लिपिक चकरा रहे हैं। अब उन्हें यह जानकारी नहीं मिल रही है कि शेष कटौतियों का क्या होगा। महारानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्य डा. विनीता तिवारी आड़े आ रही समस्याओं से परेशान हैं। उनका कहना है कि पूछने के बाद भी इन समस्याओं का निदान नहीं हो रहा और न ही विभागीय लोग ही संबंधित जानकारी दे पा रहे हैं। डीएवी इंटर कालेज सकीट के प्रधानाचार्य अनोखे सिंह यादव स्वीकारते हैं कि नई व्यवस्था को लेकर असमंजस जारी है। ऐसे में शिक्षकों द्वारा संचालित विभिन्न कटौतियां, पॉलिसी का भुगतान कैसे होगा। इसकी जानकारी मिलनी चाहिए ताकि वे अपने लिपिकों को निर्देशित कर सकें।
प्रधानाचार्य डा. दिनेश वशिष्ठ, डा. होम सिंह कुशवाहा, मनोज तिवारी आदि ने भी ई-पेमेंट संबंधी जानकारियों को लेकर कोषाधिकारी की अध्यक्षता में प्रशिक्षण की मांग की है। बताते चलें कि विभागीय मनमानी और भुगतान विलंब की शिकायतों के चलते शुरू हो रहे ऑनलाइन पेमेंट में जहां शिक्षक कर्मचारियों को राहत मिलेगी। वहीं, साफ्टवेयर में सीमित कटौतियों की ही व्यवस्था है। ऐसे में शिक्षक-कर्मचारियों द्वारा चल रही विभिन्न बीमा, आरडी एवं अन्य कटौतियां संभव नहीं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें