एटा। सकीट क्षेत्र के गांव रसकपुर निवासी एक युवक द्वारा बुधवार की देर शाम को आग लगा आत्महत्या का प्रयास किया था, जिसने जिला अस्पताल में शुक्रवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
बताते चलें कि नशे की लत को लेकर सकीट क्षेत्र के गांव रसकपुर निवासी अरविंद 26 वर्ष बुधवार को शराब के नशे में था। उसी दौरान घरवालों ने उससे शराब पीने का विरोध किया। इससे क्षुब्ध हो उसने बुधवार देर शाम अपने आप को आग के हवाले कर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। शव परिजनों को सौंप दिया गया है।