फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में दो पक्षों में फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मिरहची। थाना क्षेत्र के गांव जिन्हैरा में पट्टे की जमीन को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर फायरिंग हुई। हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, वहीं किसी पक्ष ने थाने में रिपोर्ट भी दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन

गांव जिन्हैरा निवासी मृतक नंदकिशोर के नाम 50 बीघा भूमि थी। उन्होंने अपनी दोनों पुत्रियों को 20-20 बीघा एवं पत्नी को 10 बीघा भूमि दी थी। एक बहन ने अपनी भूमि को ब्राह्मणों को एवं एक बहन ने यादव पक्ष को पट्टे पर दे दिया। बताते हैं कि दोनों ही पक्ष उक्त पट्टे की जमीन को अपने ही पास रखना चाहते हैं, इसी को लेकर दीपावली के दूसरे दिन दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से न लेकर मात्र एनसीआर दर्ज कर ली। इसी मामले ने सोमवार को बड़े झगड़े का रूप ले लिया। रात्रि में दोनों पक्षों में जमकर फायरिंग हुई। वहीं क्षेत्राधिकारी सदर सुरेंद्र कुमार मलिक का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। दूसरी ओर थाना पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में फायरिंग होने की सूचना मिली है, लेकिन अभी तक किसी भी पक्ष ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें