फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को गोली मार आत्महत्या का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा । बागवाना थाना क्षेत्र के गांव जीसखपुर निवासी एक युवक ने गृहक्लेश के चलते अपने पेट में गोली मार आत्महत्या का प्रयास किया। उसे परिजनों ने आननफानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसे गंभीर बता आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बागवाला थाना क्षेत्र के गांव जीसखपुर निवासी रिंकू (28) की शुक्रवार की देर शाम उसकी पत्नी के साथ कुछ कहासुनी हो गई। पत्नी के साथ हुई कहासुनी उसके लिए एक बड़ा नासूर बन गई। इसके बाद उसने आत्महत्या करने उद्देश्य को लेकर अपने पेट में गोली दाग ली। इससे वह गंभीर घायल हो गया। वहीं, अचानक फायर की आवाज सुनकर परिजनों में हड़कंप मच गया। आननफानन में घरवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें