एटा (ब्यूरो)। अवागढ़ थाना क्षेत्र में ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस मामले में पीड़ित महिला के भाई ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
वसुंधरा निवासी सुनील कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसने अपनी बहन सुमन की शादी जिला फीरोजाबाद के थाना एका के गांव नगला क्रति निवासी धर्मेंद्र पुत्र थान सिंह से की थी। शादी में दहेज भी दिया था, लेकिन ससुराल वाले इससे खुश नहीं थे। वह 20 हजार रुपये व एक बाइक लाने की मांग कर रहे थे। मना करने पर गत दिन उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस मामले में धर्मेंद्र सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।