फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लाइसेंस, तेज आवाज वाले बिक रहे पटाखे

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर से लेकर कसबों में बिना लाइसेंस के और तेज आवाज वाले पटाखों की जमकर बिक्री हो रही है। लेकिन प्रशासन बेखबर है। वहीं, सैनिक पड़ाव में लगी पटाखों की दुकान से अप्रिय घटना से निपटने के लिए मैदान में अग्निशमन की गाड़ी भी नहीं लगाई गई है।
विज्ञापन

शासन और प्रशासन के नियमों की आतिशबाजी विक्रेता धज्जियां उड़ा रहे हैं। विक्रेता बिना लाइसेंस के पटाखे बेच रहे हैं। लेकिन संबंधित विभाग पूरी तरह से बेखबर होता नजर आ रहा है। सैनिक पड़ाव में विभाग ने पटाखे की दुकानें तो लगवा दी हैं। लेकिन अग्निशमन विभाग ने मैदान पर फायर ब्रिगेड की एक भी गाड़ी तैनात नहीं है। दूसरी तरफ कोर्ट के आदेश के बाद भी 125 डेसीबल से अधिक ध्वनि वाले पटाखे विक्रेताओं द्वारा बेचे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें