एटा। थाना कोतवाली देहात के गांव अंबारी में एक महीने पहले प्रेमी युगल को गोली मारी गई थी। इसमें प्रेमी की मौके पर ही मौत हो गई थी, वहीं घायल किशोरी को आगरा रेफर किया गया था। इस मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी लड़की के पिता को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि बेटा फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि पिछले दिनों अलीगंज के गांव कैल्ठा निवासी हरिओम पुत्र रामवीर वर्तमान में गांव अंबारी में अपने किसी रिश्तेदार के यहां रह रहा था, वहीं उसका गांव की ही एक लड़की से प्यार हो गया था। यह बात जब घरवालों को लगी तो उन्होंने घर पर बुलाकर दोनों को गोली मार दी थी। इसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि घायल लड़की को आगरा रेफर किया गया था। इस मामले में मृतक के पिता रामवीर ने लड़की के भाई मुकेश व पिता राकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी पिता को पहले ही गिरफ्तार कर लिया, जबकि फरार चल रहे बेटे मुकेश को आज मुखबिर की सूचना पर गांव के बाहर से गिरफ्तार कर लिया है।