फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: नियम उल्लंघन करने वाले 92 वाहनों का चालान

Mon, 30 Jun 2025 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों का चालान करने की प्रक्रिया जारी है। इसी के तहत सोमवार को 92 वाहनों का 109500 रुपये का चालान किया गया।
विज्ञापन


यातायात प्रभारी अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि सड़क सुरक्षा अभियान के तहत लगातार यातायात पुलिस चेकिंग कर रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान करने के साथ ही कठोर कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को चलाए गए विशेष अभियान में मोडिफाइड साइलेंसर, ब्लैक फिल्म, हूटर, सायरन और प्रेशर हॉर्न की चेकिंग की गई।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने, ड्रिंक एंड ड्राइव, तीन सवारी, बिना हेलमेट, काली फिल्म, बिना नंबर प्लेट, नो पार्किंग में खड़े और मोडिफाइड सहित 92 वाहनों का 1.09 लाख रुपये का चालान किया गया। लोगों को समझाया गया कि वह दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें