एटा। एटा-सकीट मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है। सड़क चौड़ीकरण में 80 विद्युत खंभों को हटाकर दूसरे स्थान पर लगाया जाएगा। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से एटा-सकीट मार्ग के चौड़ीकरण का काम करीब 18 लाख रुपये की लागत से शुरू करा दिया गया है। इस मार्ग को 3.75 मीटर से बढ़ाकर साढ़े पांच मीटर तक चौड़ा किया जा रहा है।
जिससे वाहनों के आवागमन में दिक्कत नहीं होगी और लोगों को काफी राहत मिलेगी। इस दौरान विभाग ने शासन को भेजी अपनी डीपीआर में 80 विद्युत खंभों को चिह्नित किया है जो साढ़े पांच मीटर चौड़ाई के दायरे में आ रहे हैं। इन्हें दूसरी जगह पर शिफ्ट किया जाएगा। इन्हें हटाने की कार्रवाई विद्युत निगम द्वारा की जाएगी। जिसके लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने निगम को पत्र भेजा है।