फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: भैंस चराने गए 8 वर्षीय बालक की गड्ढे में गिरकर मौत

Mon, 09 Sep 2024 10:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मिरहची थाना क्षेत्र में सोमवार को भैंस चराने गया 8 वर्षीय बालक खेतों के पास गड्ढे के पानी में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज स्थित मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला मोती निवासी विमलेश यादव का पुत्र मनमोहन उर्फ़ मुन्नू गांव के पास खेतों पर भैंस चराने ले गया था। शौच क्रिया के दौरान पानी में पैर फिसलने से बालक गड्डे में गिर गया। वहां पहुंचे लोगों ने परिजन को सूचना दी। बालक के घर पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंचकर परिजन ने गांव के लोगों की मदद से बालक को गड्ढे से निकाला। मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मिरहची थाना प्रभारी केके लोधी ने बताया कि प्राप्त तहरीर के अनुसार शौच क्रिया के दौरान पैर फिसलने से बालक गड्डे में गिर पड़ा। जिससे उसकी मौत हो गई। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें