एटा। थाना बागवाला क्षेत्र के गांव कासोन में सोमवार को खौलती चाय गिरने से आठ माह का मासूम बुरी तरह से झुलस गया। परिजन लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, यहां उपचार चल रहा है।
गांव कासोन निवासी लकी ने बताया कि आठ माह का भतीजा आकाश सोमवार सुबह आंगन में खेल रहा था। पास में ही चूल्हे पर चाय बन रही थी। उसकी मां ने खौलती चाय को एक बर्तन में छानकर रख दिया। जब तक वह रसोई से कप लेने गई, आकाश खेलता हुआ चाय के पास पहुंच गया। उसका पैर चाय से भरे बर्तन में लग गया, जिसके चलते गर्म चाय उसके ऊपर गिर गई। चीख सुनकर हम लोग आकाश के पास पहुंचे और मेडिकल कॉलेज लाए। संवाद