फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा में हिंसक झड़प: दरगाह के पास पड़ी जमीन को वक्फ की बताते हुए किया पथराव, दो गिरफ्तार, 150 के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 25 Nov 2024 07:49 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, एटा

सार

एटा जिले के जलेसर में दरगाह के पास बाउंड्री वॉल बनाने के लेकर विवाद हो गया। वक्फ की जमीन बताते हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बाउंड्री वॉल को तोड़ दिया और पथराव किया। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, अन्य की तलाश जारी है। तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
दो आरोपी गिरफ्तार - फोटो : @Etahpolice
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जलेसर में नगर के बाईपास रोड स्थित हजरत इब्राहिम साहब की दरगाह के पास खेत में लग रही बाउंड्री वॉल को वक्फ बोर्ड की जमीन बताकर बाउंड्री वॉल को तोड़ने एवं पथराव करने वाले दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं, अन्य की तलाश की जा रही है। मौके पर भारी भरकम मात्रा में पुलिस तैनात है।

विज्ञापन




घटनाक्रम के अनुसार, मोहल्ला नक्टा कुआं निवासी सतीश चंद्र उपाध्याय एवं अनिल कुमार उपाध्याय की 24 बीघा जमीन थी। जमीन जलेसर देहात के पूर्व प्रधान मनोज कुमार यादव ने खरीद ली थी, जिस पर वह बाउंड्री वॉल बना रहे थे। मोहल्ला अगरियान निवासी रफीक पुत्र लतीफ एवं फरमान उर्फ बंटी ने अपने साथियों के साथ मिलकर बाउंड्री वॉल को तोड़ दिया और जबरदस्त तरीके से पथराव किया। 
विज्ञापन


पथराव में एक युवक  घायल हो गया था। घटना की जानकारी मिलते है कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पथराव करने वाले असामाजिक तत्वों को खदेड़ दिया। पथराव की जानकारी मिलते ही नगर में स्थिति गरमा गई, लेकिन भारी भरकम पुलिस फोर्स एवं उच्च अधिकारियों के पहुंचने से मामला शांत हो गया। कोतवाली प्रभारी ने 16 नामजद एवं डेढ़ सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज की। 
विज्ञापन


एफआईआर दर्ज होने के बाद कोतवाली पुलिस ने क्षेत्राधिकारी नीतिश गर्ग के निर्देशन में पथराव करने वाले उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया। अभियान के दौरान दो आरोपी रफीक पुत्र लतीफ एवं अरमान उर्फ बंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। क्षेत्राधिकारी पुलिस नीतिश गर्ग ने बताया कि आरोपी हर हाल में गिरफ्तार कर जेल भेजे जाएंगे और उनके खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज है। किसी भी व्यक्ति को कानून से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें