एटा। जैथरा विकासखंड क्षेत्र के राजेश कुमार साधना देवी आईटीआई धुमरी में मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें आई 8 कंपनियों ने रोजगार के लिए 118 अभ्यर्थियों का चयन किया।
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एटा एवं जिला सेवायोजन विभाग ने यह मेला डीडीयूजीकेवाई योजना के अंतर्गत कराया। उद्घाटन एवं नियुक्ति पत्र वितरण ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कालीचरण शाक्य एवं आईटीआई प्रबंधक डॉ. राजेश कुमार गुप्ता ने किया। कुल 239 अभ्यर्थियों ने मेले में प्रतिभाग किया। आठ कंपनियों के प्रतिनिधियों ने शैक्षिक योग्यता, साक्षात्कार के आधार पर 118 का चयन किया। क्षेत्रीय सहकारी समिति धुमरी के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान, राजकीय आईटीआई के कार्यदेशक नवनीत दीक्षित, रमन कुमार, विकास बंसला, पंकज गुप्ता आदि उपस्थित रहे। संवाद