फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बाल श्रम करते 8 बच्चे कराए गए मुक्त

Tue, 28 Oct 2025 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। श्रम विभाग, चाइल्ड हेल्पलाइन और मानव तस्करी विरोधी इकाई (एएचटीयू) की संयुक्त टीम ने सोमवार को बाजारों में जागरूकता और जांच अभियान चलाया। जांच के दाैरान आठ बाल श्रमिकों को विभिन्न प्रतिष्ठानों से मुक्त कराया गया।
विज्ञापन

एएचटीयू प्रभारी गौरव सक्सेना, श्रम प्रवर्तन अधिकारी राज बाबू, चाइल्ड हेल्पलाइन पर्यवेक्षक नमन कुमार की टीम ने आगरा रोड, बाबूगंज मार्केट, जीटी रोड, अलीगंज रोड, शिकोहाबाद रोड, गांधी मार्केट, रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, रेलवे रोड, ठंडी सडक, गंजडुंडवारा रोड पर निरीक्षण किया।
इस दाैरान होटल, ढाबों और मैकेनिक की दुकानों आदि स्थानों पर लोगों को इमरजेंसी सहायता के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1098, 108, 112, 1076, 181 आदि की जानकारी दी। बाल श्रम रेस्क्यू अभियान के तहत काम कर रहे आठ बच्चों को श्रम मुक्त कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें