फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बंधक बनाकर युवक की शादी, पुलिस ने छुड़ाया

Mon, 27 Oct 2025 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
शादियों की रस्में करते युवक-युवती। स्रोत वीडियोग्रेब
विज्ञापन
अलीगंज। थाना क्षेत्र के बिचपुरी गांव से सोमवार को पुलिस को शिकायत मिली कि एक युवक का विवाह बंधक बनाकर जबरन कर दिया गया है। युवक के पिता की इस शिकायत पर पुलिस गांव में पहुंची। वहां से युवक को छुड़ाया। उधर महिला का कहना कि दोनों ने मर्जी से शादी की है।
विज्ञापन

कस्बा बागवाला निवासी धर्मपाल सिंह ने सोमवार को क्षेत्राधिकारी अलीगंज नीतीश गर्ग को लिखित शिकायत दी। आरोप लगाया कि उनके बेटे राहुल को पकड़कर गांव बिचपुरी में रविवार को जबरन विवाह कराया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी ने अलीगंज थाना पुलिस को तत्काल कार्रवाई करने और युवक को मुक्त कराने का आदेश दिया।
इस पर सोमवार को भारी संख्या में पुलिस बल बिचपुरी गांव में लड़की के घर पहुंचा। पुलिस राहुल को मुक्त कराकर अलीगंज थाने ले आई। उसके हाथ-पैरों में हल्दी लगी थी, कंगन बंधे थे और पैरों में महावर भी सजा हुआ था। युवक और महिला के सात फेरे लेते और शादी की अन्य रस्में करते हुए वीडियो भी सामने आए हैं।
विज्ञापन

थाने में पूछताछ के दौरान युवक ने भी जबरन शादी कराए जाने का आरोप लगाया। बताया कि वह अपने चाचा के साथ उनकी ससुराल गया था। तभी वहां शादी की चर्चा चलने लगी। सुबह जब भागा तो चाचा पकड़कर ले गए और जबरन शादी करा दी। शादी में कोई पंडित नहीं था।
झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी है। पिता धर्मपाल सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके सगे भाई ने भाई दूज के पर्व पर 23 अक्तूबर को उनके बेटे राहुल को अपनी ससुराल बिचपुरी बुलाया था। वहां एक रिश्तेदार अपनी बेटी से राहुल की शादी कराने की जिद करने लगा। जब राहुल ने इन्कार किया तो उसे और युवती को एक कमरे में बंद कर दिया गया। जब राहुल 23 अक्तूबर की सुबह खुद को छुड़ाकर भागा तो उसे फिर से पकड़कर बंधक बना लिया गया। 26 अक्तूबर को इनकी जबरन शादी करा दी गई।
वहीं, महिला भी शादी के जोड़े में सजी-धजी अपने परिजन के साथ थाने पहुंच गई। दुल्हन बनी महिला ने दावा किया कि शादी उन दोनों की इच्छा से हुई है। ये लोग बहका रहे हैं। कल फैसला भी हो चुका था, अब बदल गए हैं। राहुल और महिला सहित दोनों के परिजन देर शाम तक थाने में मौजूद थे। कोई समझौता नहीं हो सका। क्षेत्राधिकारी अलीगंज ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई थी जिसके आधार पर पुलिस को मौके पर भेजा गया और लड़के को मुक्त कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

शादी के बाद हुई पंचायत
राहुल की मां क्रांति देवी ने बताया कि उनका बेटा दिल्ली में मजदूरी करता है। बाबा की तबीयत खराब होने पर देखने गांव में आया था। बिचपुरी में जाने पर उसको बंद कर लिया गया। हम लोगाें को बिना बताए उसकी शादी कर दी गई। जानकारी पर हम लोग रविवार को वहां गए और पंचायत की गई। उन लोगों ने शादी को स्वीकार किए बिना बेटे को छोड़ने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें