फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल निगम के 72 कर्मचारियों का किया जाएगा समायोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन ने जलनिगम को समाप्त करने की तैयारी कर ली है। निगम के सभी 72 कर्मचारियों को पंचायती राज विभाग और नगर निकाय में समायोजित किया जाएगा। इनकी सूची तैयार हो रही है।
विज्ञापन

जल निगम के 72 कर्मचारियों का पिछले पांच माह से वेतन नहीं मिला है। इसी के चलते वह करीब एक माह से कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे हैं। इनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। अब शासन ने इस निगम को समाप्त करने के लिए पत्र जारी किया है। अप्रैल माह तक जल निगम के समस्त 72 कर्मचारियों को पंचायती राज विभाग और नगर निकाय में समायोजित कर दिया जाएगा।
---------------------------
जल निगम में है इतने कर्मचारी:
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी- 02
अवर अभियंता- 04
सहायक अभियंता- 03
अधिशासी अभियंता- 01
लिपिक- 07
फील्ड कर्मचारी- 55
---------------------------
-----वर्जन----
जल निगम को समाप्त करने के लिए शासन से पत्र प्राप्त हो चुका है। सभी कर्मचारियों की सूचना शासन को भेज दी जाएगी, जिसके बाद कर्मचारियों को पंचायती राज विभाग और नगर निकाय में समायोजित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एएस भाटी, अधिशासी अभियंता, जल निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें