फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गैर मान्यता प्राप्त 7 स्कूलों को कराया गया बंद

Sun, 20 Jul 2025 12:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा/अलीगंज। नए शैक्षिक सत्र की शुरूआत होते ही बिना मान्यता प्राप्त स्कूल संचालक अभिभावकों को गुमराह करने में जुट गए हैं। इन पर स्वास्थ्य विभाग ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को विकास खंड अलीगंज और जैथरा में गैर मान्यता प्राप्त चल रहे 7 स्कूलों को बंद कराया गया।
विज्ञापन

अलीगंज क्षेत्र में खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ने गैर मान्यता प्राप्त 5 स्कूलों को बंद कराया। एमडी पब्लिक स्कूल कैल्ठा जिसकी मान्यता सिर्फ कक्षा 5 तक की थी यहां पर कक्षा 8 तक संचालित किया जा रहा था। एसएसडी स्कूल फर्दपुरा, सीपी स्कूल पाल नगर जुनेदपुर, हरिहंत पब्लिक स्कूल भदकी और सुभाष चंद्र पब्लिक स्कूल शहीद नगर अल्हापुर पर कार्रवाई की गई। इसी तरह जैथरा बीईओ मुकेश कुमार ने दो स्कूलों को बंद कराया। बीएसए दिनेश कुमार ने बताया कि बंद किए गए स्कूलों के छात्र-छात्राओं को नजदीकी परिषदीय विद्यालयों में नामांकन कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें