फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: घर से गायब बालिका का शव रजवाह में मिला, परिवार में मचा कोहराम; जांच में जुटी पुलिस

Sat, 19 Jul 2025 08:47 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

बालिका शनिवार सुबह से गायब थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। परिजन ने बताया कि उनके घर के पास ही रजवाह निकलता है। दुर्घटनावश बच्ची उसमें गिर गई होगी। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के करहल के सिमरऊ रजवाह में शनिवार शाम आठ वर्षीय बालिका का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन


एसपी ग्रामीण राहुल मिठास ने बताया कि शनिवार की शाम को चौकीदार की सूचना पर थाना प्रभारी महाराज सिंह भाटी पुलिस बल के साथ सिमरऊ रजवाह पर पहुंचे। वहां एक बालिका शव पड़ा मिला। शव निकलवाने के बाद उसकी शिनाख्त कराई गई। कुछ देर बाद बच्ची के परिजन आ गए। बच्ची के ताऊ देवेश तिवारी ने बताया कि बच्ची का नाम नैना है। 

वह मानसिक रूप से बीमार थी। गांव में अपनी दादी और उनके साथ रहती थी। उसके पिता सतेंद्र तिवारी और मां दिल्ली में रहती है। सतेंद्र दिल्ली में कैब चालक है। शनिवार सुबह से गायब थी। परिजन तलाश ही कर रहे थे। परिजन ने बताया कि उनके घर के पास ही रजवाह निकलता है। दुर्घटनावश बच्ची उसमें गिर गई होगी।
विज्ञापन


गंभीरता से की जाएगी सभी तथ्यों की जांच
एसपी ग्रामीण राहुल मिठास ने बताया कि आठ वर्षीय बच्ची का शव मिला है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजन हादसा बता रहे हैं, फिर भी पुलिस किसी भी तथ्य को नजरंदाज नहीं करेगी। गहनता से जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें