फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: डाकघर में गबन के मामले में 7 ग्राहकों ने भेजे कानूनी नोटिस

Wed, 25 Dec 2024 06:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का रामपुर। थाना क्षेत्र के गांव लुहारी खेड़ा के शाखा डाकघर में खाता धारकों के साथ धोखाधड़ी कर लाखों रुपये का गबन किया गया। इस मामले में 7 ग्राहकों ने कानूनी नोटिस भेजे हैं। पोस्टमास्टर, जिलाधिकारी और संचार मंत्री को पक्षकार बनाया है।
विज्ञापन

गबन के बाद ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी अलीगंज से लेकर जिलाधिकारी तक शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। परेशान ग्राहकों ने अब कानूनी प्रक्रिया की राह पकड़ी है। अधिवक्ता के माध्यम से पोस्ट मास्टर हेड ऑफिस कचहरी रोड एटा, जिलाधिकारी और संचार मंत्री भारतीय डाक विभाग दिल्ली को नोटिस भेजे हैं।
जयवीर सिंह, दीप्ति कुमारी, साबिर खान, तारो बेगम, अरमान खान, राजन लाल, गिल्लो बेगम निवासीगण ग्राम लुहारी गवी ने ये नोटिस भिजवाए हैं। बताया कि शाखा पर तैनात ब्रांच पोस्टमास्टर राम खिलाड़ी ने सभी लोगों का कुल 1287769 रुपया गबन कर लिया है। हम सभी लोग काफी परेशान हैं, शीघ्र रुपया वापस दिलवाया जाए।

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें