फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में लगाए जाएंगे 62 सोलर पंप

Fri, 16 Jan 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को अब सिंचाई के लिए न बिजली का इंतजार करना पड़ेगा और न ही डीजल पंप चलाने के लिए अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा। केंद्र व राज्य सरकार द्वारा सोलर पंप योजना के तहत जिले को 62 सोलर पंप मुहैया कराए गए हैं। कृषि विभाग द्वारा किसानों को अनुदान पर यह पंप दिए जाएंगे। विभाग को उम्मीद है कि मार्च तक जिले में सोलर पंप लग जाएंगे।
विज्ञापन



सूखे की मार झेल चुके जिले के किसानों के लिए यह खबर राहत भरी हो सकती है। बता दें कि जिले के किसान मौसम के साथ अंधाधुंध बिजली कटौती की भी मार झेल रहे हैं। बिजली की समस्या के चलते फसलों की समय से सिंचाई नहीं हो पाती, जिससे पैदावार भी कम होती है। इन्हीं समस्याओं के चलते केंद्र व राज्य सरकार ने किसानों को माडर्न तकनीक से जोड़ते हुए सोलर पंप उपलब्ध कराने की योजना बनाई है।


कृषि विभाग द्वारा सोलर पंप लघु एवं सीमांत किसानों को दिए जाएंगे। इसमें अल्पसंख्यक समाज के लोगों को भी लाभ मिलेगा। इसके लिए विभाग किसानों से आवेदन मांग रहा है। वहीं, लखनऊ से सोलर पंप लगाने के लिए शासन द्वारा कार्यदायी संस्था नामित की जा रही है। विभाग ने बताया कि इसके तहत जिले के 62 किसान लाभान्वित होंगे। उम्मीद की जा रही है कि योजना से और किसान भी लाभान्वित हो सकेंगे।
विज्ञापन




ऐसे कार्य करेगा सोलर पंप
सोलर पंप में एक पैनल होगा जो सूर्य की ऊर्जा को इलेक्ट्रिक करंट में बदलेगा। उससे पंप कार्य करेगा और जमीन से पानी खींचेगा। विशेषज्ञों के अनुसार जितनी अच्छी धूप निकलेगी, पंप उतना ही अच्छा काम करेगा। दिनभर चार्ज होने के बाद किसान इसका इस्तेमाल किसी भी समय कर सकते हैं।



पंप लगाने के लिए यह रहेंगी शर्तें
योजना के तहत सोलर पंप उन किसानों को दिया जाएगा, जिनके पास दो हेक्टेयर से कम जमीन हो और उनके पास खुद का बोरिंग हो। किसानों को दो हार्सपावर के पंप के लिए 85500 रुपये, तीन हार्सपावर पंप के लिए 142500 रुपये व पांच हार्सपावर के लिए 456000 रुपये देने होंगे।



जिले के 62 किसानों को योजना के तहत सोलर पंप दिए जाएंगे। मार्च तक पंप लगाए जाने की उम्मीद की जा रही है। शासन से नामित संस्था द्वारा सोलर पंप लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

- सुधीर कुमार तोमर, योजना प्रभारी, उप कृषि निदेशक कार्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें