जलेसर। कान्हा गोशाला में एक सप्ताह में 6 गोवंश मर गए। मामले की जानकारी होने पर बृहस्पतिवार को गोशाला में हिंदू संगठन के पदाधिकारी जा पहुंचे। उन्हें गोवंश धूप में घूमते मिले। इस पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने पालिका धन का दुरुप्रयोग करने आरोप लगाया है।
बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता कुशल गोयल, नर्जुन कुशवाह, लवकुश, रवी ठाकुर, लकी मलोहत्रा आदि ने बताया कि केंद्र व प्रदेश की सरकारों द्वारा गोशालाओं के लिए धन मुहैया कराया जा रहा है। बताया जलेसर नगर पालिका परिषद द्वारा कान्हा गोशाला में मौजूद 110 गायों के लिए 845000 का भुगतान किया गया। इतने बड़े भुगतान के बाद पालिका की कान्हा गोशाला में किसी तरह की कोई व्यवस्था नहीं है। वहां गोवंश को सूखा चारा खिलाया जा रहा है।
गर्मी के कारण एक सप्ताह में 6 गोवंश गए गए हैं। पालिकाध्यक्ष गौरी वर्मा ने बताया कि गोवंश को हीटवेव से बचने के लिए कर्मचारियों को निर्देशित किया जा चुका है। गोशाला में गत सप्ताह कुछ गोवंश के मरने के उपरांत कूलर पंखे का इंतजाम किया जा रहा है।
हीटवेव से बचने के लिए पर्याप्त संसाधन कर दिए गए हैं। गोशाला में तीन गोवंश बीमार हैं उनका उपचार चल रहा है। वहां गायों के लिए कूलर व पंखे लगाए गए हैं।
जगमोहन गुप्ता, एसडीएम जलेसर