एटा। ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस में एटा जनपद को बेहतर कार्य करने पर प्रदेश में 5वां स्थान मिला है। जबकि मंडल में पहला स्थान है। प्रतिमाह इसकी मॉनीटरिंग शासन स्तर से होती है।
ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस सप्ताह में बुधवार व शनिवार को मनाया जाता है। जहां उपकेंद्रों सहित अन्य स्वास्थ्य इकाइयों पर गर्भवती महिलाओं सहित 5 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण किया जाता है। वहीं बच्चों व गर्भवती महिलाओं का वजन सहित पेट की जांच, सिफलिस की जांच सहित एचआईवी की जांच की जाती है। ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस के 76 सत्रों की यूनीसेफ के अधिकारियों ने मॉनीटरिंग की। बेहतर कार्य होता मिला। इसके आधार पर जिले को 5वां स्थान प्रदेश व मंडल में प्रथम स्थान मिला। सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया स्वास्थ्य कर्मियों की मेहनत की नतीजा है कि जिले को ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस प्रदेश में 5वां स्थान मिला है। बताया कि अक्तूबर माह में जिले को 93 प्रतिशत अंक मिले हैं।