फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: प्राचीन शिव मंदिर से 51 किलो का घंटा चोरी

विज्ञापन
जैथरा क्षेत्र के कसौलिया के प्राचीन शिव मंदिर से हुए घंटे चोरी। संवाद
विज्ञापन
जैथरा। गांव कसौलिया स्थित प्राचीन शिव मंदिर से अज्ञात चोर 51 किलो वजन का पीतल का घंटा चोरी कर ले गए। बृहस्पतिवार सुबह पुजारी के जागने पर मंदिर से घंटा गायब मिलने पर घटना की जानकारी हुई। मंदिर से घंटा चोरी होने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में शिवभक्त और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना से श्रद्धालुओं में आक्रोश है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर में लगा पीतल का घंटा काफी पुराना था और श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा हुआ था। चोरों ने मंदिर को भी निशाना बनाने से गुरेज नहीं किया। इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। श्रद्धालुओं ने घटना पर नाराजगी जताते हुए पुलिस से जल्द चोरी का पर्दाफाश करने और घंटा बरामद करने की मांग की है।
लोगों का कहना है कि मंदिरों की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस को सतर्कता बरतनी चाहिए। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। सीओ अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। जल्द ही चोरों को पकड़कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें