फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 50 सड़कों का होगा कायाकल्प, 20 करोड़ से बनेंगी सीसी सड़कें

Sat, 14 Nov 2026 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। पेयजल और गैस आपूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाने के बाद क्षतिग्रस्त हुईं शहर की 50 सड़कों का नगर पालिका परिषद सीसी निर्माण कराएगी। इस कार्य पर करीब 20 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


शहर की प्रमुख सड़कों और गलियों को दुरुस्त कराने की योजना तैयार की गई है। उखड़ी सड़कों से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। शहर की ठंडी सड़क से रेवाड़ी मोहल्ला तक, अंधी मोड़ से रामपाल के घर तक करीब 600 मीटर सड़क, नगरसेन वाली गली से मठिया तक और पटियाली गेट से मारहरा दरवाजा तक सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा होली मोहल्ला से कसावरखाने की पुलिया तक, कसावरखाने की पुलिया से शीतलपुर तिराहे तक, मेहता पार्क से बाबूगंज होते हुए जीटी रोड तक और घंटाघर से बूरा मंडी तक सड़क बनाई जाएगी। इन प्रमुख मार्गों के साथ ही अन्य मोहल्लों की सड़कों को भी योजना में शामिल किया गया है।




शहर की 50 सड़कों का सीसी निर्माण कराया जाएगा। इससे शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर होने के साथ ही लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। इसमें करीब 20 करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा। - सुधा गुप्ता, पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें