फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायब शराब मामले में 50 फीसदी विवेचना पूर्ण: एएसपी

विज्ञापन
विवेचना की जानकारी देते अलीगढ़ के एएसपी विकास कुमार साथ में सीओ सिटी राजकुमार सिंह ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। एएसपी अलीगढ़ और मुकदमे के विवेचक विकास कुमार ने रविवार की देर शाम कोतवाली देहात परिसर में वार्ता के दौरान बताया कि अब तक 50 फीसदी विवेचना पूर्ण हो चुकी है। फिजीकल स्टॉक की गिनती कराने के लिए दस्तावेजों से मिलान किया जा चुका है। विवेचना के दौरान हर पहलू को शामिल किया है, जिन लोगों के नाम सामने आए हैं उनसे पूछताछ के बाद बयान लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि इसके अलावा दो वर्षों में कितने शराब के मामले दर्ज हुए, उनकी भी जांच की जा रही है। इस दौरान कितनी शराब का विधिक निस्तारण हो चुका है, ऐसे तमाम बिंदुओं को जांच में शामिल किया गया है। इस मामले में शामिल एक व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। एएसपी द्वारा दी जानकारी से संकेत हैं कि बड़ी कार्रवाई हो सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें