फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: खनन करते जेसीबी सहित 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Thu, 12 Feb 2026 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
जलेसर थाने में खड़ी जब्त जेसीबी। संवाद
विज्ञापन
जलेसर। मिट्टी खनन व ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने बुधवार की रात अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम भावना विमल के नेतृत्व में तहसीलदार संदीप सिंह व नायब तहसीलदार शाश्वत अग्रवाल की टीम ने आधी रात को छापा मारकर खनन सिंडिकेट को ध्वस्त किया।
विज्ञापन

आधी रात में टीम ने सालवाहन गांव के खेतों में अचानक दबिश दी। जहां बड़े पैमाने पर मिट्टी खनन किया जा रहा था। प्रशासन ने घेराबंदी कर मौके से एक जेसीबी व मिट्टी से भरे पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया। कार्रवाई के दौरान खनन करने वालों में भगदड़ मच गई।
सभी वाहनों को जब्त कर कोतवाली जलेसर की सुपुर्दगी में भेज दिया गया है। इसके बाद टीम ने कोतवाली अवागढ़ क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। यहां भी एक ओवरलोडेड ट्रक पकड़ा गया। उसे सीज कर थाना अवागढ़ पुलिस के सुपुर्द किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें