एटा। दिवाली के मद्देनजर दिल्ली-एनसीआर रूट पर यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने बसों की संख्या बढ़ा दी है। जिला मुख्यालय से दिल्ली-एनसीआर आनेजाने वाले यात्रियों के दबाव को देखते हुए इस मार्ग पर पांच अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि दीपोत्सव के समय बड़ी संख्या में लोग घरों को लौटते हैं या कामकाज के सिलसिले में दिल्ली-एनसीआर जाते हैं। ऐसे में यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो यह देखते हुए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया जिला मुख्यालय से दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के लिए नियमित बसों के अलावा अब त्योहार अवधि तक अतिरिक्त बसें भी संचालित की जाएंगी।
एआरएम ने बताया कि त्योहार से पहले ही रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ बढ़नी शुरू हो गई है। कहा कि जरूरत पड़ने पर और बसें भी चलाई जाएंगी।