मिरहची थाना क्षेत्र के गांव फालर में दवा लगाने से नष्ट हुई गेहूं की फसल।
- फोटो : मिरहची थाना क्षेत्र के गांव फालर में दवा लगाने से नष्ट हुई गेहूं की फसल।
मिरहची। नकली कीटनाशक दवाओं से किसान पहले ही आशंकित थे। एक खेत में खरपतवार नाशक दवा डालने के बाद 5 बीघा गेहूं की फसल ही नष्ट हो गई। इससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है।
थाना क्षेत्र के गांव फालर निवासी किसान अर्जुन सिंह ने इसकी ऑनलाइन शिकायत अधिकारियों से की है। बताया कि 5 बीघा खेत में गेहूं के फसल की थी। इसके लिए खरपतवार नाशक रसायन मिरहची के एक किसान सेवा केंद्र से खरीदा था। दुकानदार ने 240 ग्राम प्रति एकड़ के हिसाब से इसे लगाने की बात कही थी। उन्होंने उसी हिसाब से आठ दिन पूर्व रसायन का छिड़काव किया।
मंगलवार को जब खेत पर गए तो देखा कि गेहूं की फसल का रंग पीला पड़ गया है और पत्ते जल चुके हैं। फसल खत्म होने के कगार पर है। जबकि खरपतवार पर इसका कोई असर नहीं है।
इस तरह की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। यदि शिकायत आती है तो संबंधित दुकान व खेत का निरीक्षण कर कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. मनवीर सिंह, जिला कृषि अधिकारी